District Hospital Implements Help Desk and Public Announcement System for Patient Convenience जिला अस्पताल में पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम से मिल रहीं जरूरी जानकारियां, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsDistrict Hospital Implements Help Desk and Public Announcement System for Patient Convenience

जिला अस्पताल में पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम से मिल रहीं जरूरी जानकारियां

Rampur News - जिला अस्पताल में मरीजों को अब हेल्प डेस्क और पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम के जरिए जानकारी दी जा रही है। इससे मरीजों को टोकन नंबर, डॉक्टरों के कक्ष की लोकेशन और अन्य सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 18 April 2025 01:21 PM
share Share
Follow Us on
जिला अस्पताल में पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम से मिल रहीं जरूरी जानकारियां

जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को अब पूछताछ के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। उनको अस्पताल में हेल्प डेस्क पर उपलब्ध सुविधाओं की बारे में जानकारी दी जा रही है। अस्पताल में पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम से लोगों को जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं। जिला अस्पताल में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने का मुख्य उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी देना है। इस सिस्टम के माध्यम से मरीजों को अपने टोकन नंबर की जानकारी, डॉक्टरों के कक्ष की लोकेशन और अन्य जरूरी जानकारी दी जा रही हैं। इससे अब मरीजों को इधर-उधर भटकने और जानकारी के लिए पूछने की आवश्यकता नहीं है। उनको अस्पताल से संबंधित अन्य जानकारी आसानी से मिल रही हैं। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल की गतिविधियों और सेवाओं के बारे में पता चल रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. डीके वर्मा ने बताया कि इस सिस्टम से अस्पताल की व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम अस्पताल में एक सहज और सुविधाजनक माहौल बनाता है। इसीलिए इसको शुरू किया है।

अस्पताल में तंबाकू के सेवन पर लगेगा जुर्माना

अस्पताल को तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए रोज अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। सीएमएस डा. डीके वर्मा ने चार्ज लेने के बाद अब तक 40 से अधिक लोगों को अस्पताल परिसर में तंबाकू पदार्थों का सेवन करते हुए पकड़ा और इनसे जुर्माना वसूल किया है।

अस्पताल में हर रोज व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल के सभी कर्मियों को आईकार्ड पहनकर ड्यूटी के निर्देश हैं और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश अस्पताल में पूरी तरह से बंद है। अस्पताल की गतिविधियां कैमरे में रिकार्ड की जा रही हैं।

-डा. डीके वर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।