Uttarakhand Woman Assaulted After Instagram Friendship Accused Arrested इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्रेमी ने बुलाकर किया दुष्कर्म, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsUttarakhand Woman Assaulted After Instagram Friendship Accused Arrested

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्रेमी ने बुलाकर किया दुष्कर्म

Rampur News - उत्तराखंड की एक विवाहिता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने गांव बुलाया और दुष्कर्म किया। आरोपी रात भर जंगल में उसके साथ रुका और सुबह उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 18 April 2025 04:49 AM
share Share
Follow Us on
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्रेमी ने बुलाकर किया दुष्कर्म

उत्तराखंड की रहने वाली विवाहिता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने उसको प्रेम जाल में फंसा लिया। बुधवार शाम शादी का झांसा देकर युवक ने प्रेमिका को अपने गांव बुला लिया। रात भर गांव के पास जंगल में रुककर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह आरोपी विवाहिता को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक युवक का उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बुधवार शाम प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका को रामपुर बुला लिया। आरोपी रात को प्रेमिका के साथ जंगल में एक ट्यूबवेल पर रुका। इस दौरान विवाहिता के साथ आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। सुबह होने पर आरोपी प्रेमिका को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अजीम नगर थाना क्षेत्र के हरेटा गांव निवासी समीर उर्फ अयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।