17 माईल के पास सडक दुर्घटना में बाईक सवार घायल
दारू थाना क्षेत्र के हरली के तीन युवक बाइक से लौटते समय एनएच-522 पर 17 माईल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसमें से देवकुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रांची रेफर किया गया। विक्रम कुमार भी...

दारू प्रतिनिधि टाटीझरिया थाना अंतर्गत एनएच-522 के 17 माईल के पास बुधवार-गुरुवार की रात सडक दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक घायल हो गए हैं। इनमें से एक की स्थिति गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपाची बाइक से दारू थाना क्षेत्र के हरली के रहनेवाले तीन युवक देवकुमार दास 22 वर्ष पिता नरेश राम, विक्रम कुमार 20 वर्ष पिता स्व कैलाश राम और घनश्याम कुमार 20 वर्ष पिता महावीर सिंह टाटीझरिया की ओर से अपने घर दारू के हरली लौट रहे थे। इसी दौरान 17 माईल के पास बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी की सक्रियता से एएसआई रामप्रवेश राय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को ईलाज के लिए मां सती आरोग्य अस्पताल टाटीझरिया लाया। इस दुर्घटना में बाइक चालक देवकुमार दास और बाइक के पीछे बैठा विक्रम कुमार घायल हो गयें। देवकुमार दास को मां सती आरोग्य अस्पताल टाटीझरिया में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।