BJP State President to Address Muslim Community on Waqf Law Reforms in Saharanpur वक्फ सुधार जन अभियान के जरिए पसमांदा समाज को साधेगी भाजपा, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBJP State President to Address Muslim Community on Waqf Law Reforms in Saharanpur

वक्फ सुधार जन अभियान के जरिए पसमांदा समाज को साधेगी भाजपा

Saharanpur News - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज सहारनपुर में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों से संवाद स्थापित करेंगे और वक्फ कानून में हुए संशोधनों के लाभ...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 5 May 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
वक्फ सुधार जन अभियान के जरिए पसमांदा समाज को साधेगी भाजपा

सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज सहारनपुर पहुंचेंगे और वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों से संवाद स्थापित करेंगे और उन्हें वक्फ कानून में हुए संशोधनों के लाभ बताएंगे। भाजपा की यह पहल खास तौर पर पिछड़े मुस्लिम समुदायों, यानी पसमांदा मुसलमानों को साधने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। सहारनपुर जैसे जिलों में जहां मुस्लिम आबादी बड़ी संख्या में है, यह अभियान राजनीतिक रूप से भी अहम हो जाता है। छह अप्रैल को दोपहर तीन बजे दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

इस दौरान वह मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों से संवाद स्थापित करेंगे और उन्हें वक्फ कानून में हुए संशोधनों के लाभ बताएंगे। भाजपा द्वारा देशभर में जिलास्तर पर चलाया जा रहा यह वक्फ जन संवाद अभियान खास तौर पर पसमांदा मुस्लिमों तक पहुंचने की कोशिश है, ताकि उन्हें पार्टी की नीतियों और बदलावों के बारे में जागरूक किया जा सके। 2011 की जनगणना के अनुसार सहारनपुर जिले की कुल जनसंख्या लगभग 34.6 लाख थी, जिनमें करीब 42 फीसदी यानी 14 लाख लोग मुस्लिम समुदाय से थे। विशेषज्ञों के अनुसार, इनमें से लगभग 80 प्रतिशत आबादी पसमांदा समुदाय से संबंध रखती है, जिनमें जुलाहा, कसाई, तेली, लोहार, दर्जी जैसी जातियाँ शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।