Dr B R Ambedkar Jayanti Celebrated in Saharanpur with Emphasis on Equality and Rights नवीन कृषि मंडी में मनाई आंबेडकर जयंती, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsDr B R Ambedkar Jayanti Celebrated in Saharanpur with Emphasis on Equality and Rights

नवीन कृषि मंडी में मनाई आंबेडकर जयंती

Saharanpur News - सहारनपुर में नवीन कृषि मंडी स्थित मजदूर विश्रामालय परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में श्री गुरु रविदास सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने संविधान के महत्व पर जोर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरThu, 17 April 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on
नवीन कृषि मंडी में मनाई आंबेडकर जयंती

सहारनपुर, संवाददाता। नवीन कृषि मंडी स्थित मजदूर विश्रामालय परिसर में बुधवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जंयती श्रद्धापूर्वक मनाई। श्री गुरु रविदास सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गौतम ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार प्रदान किए। राष्ट्रीय सचिव राजेश गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने शोषित, वंचित और पीड़ित वर्गों की सशक्त आवाज का काम किया है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सरदार रविंद्र, अशोक प्रधान, कंवरपाल, कपिल, शेट्टी सिंह, जयकुमार, और शरीफ अहमद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शरीफ कामरेड व संचालन कार्यवाहक जिला अध्यक्ष फैजान मलिक ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।