Shagun Kashyap Wins Bronze Medal at Khelo India Youth Games Honoring Saharanpur and Uttar Pradesh सहारनपुर की बेटी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता कांस्य पदक, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsShagun Kashyap Wins Bronze Medal at Khelo India Youth Games Honoring Saharanpur and Uttar Pradesh

सहारनपुर की बेटी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता कांस्य पदक

Saharanpur News - जिला जूड़ो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया की 04 से 08 मई तक पटना, बिहार में आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिन

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरThu, 8 May 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
सहारनपुर की बेटी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता कांस्य पदक

सहारनपुर जिला जूड़ो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि 04 से 08 मई तक पटना, बिहार में आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सहारनपुर की शगुन कश्यप ने कांस्य पदक अर्जित कर जनपद एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया। खास बात है कि पूर्व में भी शगुन ने कई नेशनल में जनपद व प्रदेश को कई मेडल जीते हैं। शगुन की उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, संयुक्त सचिव पंकज मल्होत्रा, संजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, धीरज जैन, विवेक गर्ग, विनय जिंदल, सुषमा सिंह, प्रदीप कुमार व शगुन के प्रशिक्षक सोनू सिंह ने हर्ष जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।