किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Sambhal News - भकरौली के धनारी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और शादी के बाद दहेज की मांग करने के मामले में आरोपी जय गांधी को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज...

भकरौली। धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी संग दुष्कर्म करने व उसके साथ शादी कर दहेज मांगने के मुकदमे के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी शादी उसी से कर दी। शादी के बाद फिर युवक ने दहेज की मांग कर दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने पिता पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ली थी। जिसमें थाना पुलिस ने पिता हरिबाबू को पहले ही जेल भेज दिया था जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था। थाना पुलिस ने सोमवार को जय गांधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।