Contract Workers Protest Over Unpaid Wages Cleanliness Efforts Disrupted वेतन न मिलने पर ठेका सफाई कर्मियों ने कामकाज किया ठप, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsContract Workers Protest Over Unpaid Wages Cleanliness Efforts Disrupted

वेतन न मिलने पर ठेका सफाई कर्मियों ने कामकाज किया ठप

Sambhal News - ठेका सफाई कर्मचारियों को 7 तारीख को वेतन मिलता है, लेकिन इस बार 16 अप्रैल तक वेतन नहीं मिला। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। वार्ता के बाद 11 बजे काम पर लौटे, लेकिन वेतन 17 अप्रैल को भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 19 April 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
वेतन न मिलने पर ठेका सफाई कर्मियों ने कामकाज किया ठप

ठेका कर्मचारियों का आश्वासन के बाद भी वेतन नहीं दिया गया। जिससे आक्रोशित ठेका सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार काम काज ठप कर दिया। काम काज ठप होने से डोर टू डोर कूड़ा भी संग्रहीत नहीं हो सका। हालांकि वार्ता के बाद 11 बजे सफाई कर्मी काम पर लौट आए। ठेका सफाई कर्मियों को माह की प्रत्येक सात तारीख को वेतन दे दिया जाता है। इस बार में 16 अप्रैल तक वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ टैरियर यूटिलिटी कंपनी के प्रोजेक्ट हेड रवि प्रताप से मिले थे। रवि प्रताप ने वार्ता के बाद 17 अप्रैल को वेतन खाते में पहुंचने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने 17 अप्रैल तक वेतन न मिलने पर काम काज ठप करने की चेतावनी दी थी। आश्वासन के बाद 17 अप्रैल को भी ठेका सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। जिससे उनमें रोष व्याप्त हो गया और संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार राजवर, जिला महामंत्री विशाल वाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार राधे गुड्डू व संगठन के अन्य सदस्य कर्मचारी अपने वायदे अनुसार काम बंद कराने ऑफिस कंपनी बाग में पहुंच गए। जिला अध्यक्ष अजय कुमार राजवर ने कहा संघ की कथनी और करनी दोनों समान है संघ जो कहता है वह करता है। इसके बाद कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। इस दौरान प्रोजेक्ट हेड रवि प्रताप सिंह ने बताया कि नगरपालिकाध्यक्ष से गुरुवार की को देर रात करीब 10 बजे हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे, जिस कारण वेतन शनिवार को खातों में डाल दिया जाएगा, लेकिन कर्मचारी रवि प्रताप का विश्वास नहीं कर रहे थे। नगरपालिका अध्यक्ष पति अखिलेश खिलाडी से बात करने व कंपनी के मुख्य ठेकेदार कमलजीत सिंह द्वारा शनिवार को हर हाल में वेतन खाते में डालने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सफाई कर्मचारी सुबह 11 बजे काम पर लौट आए। कामकाज ठप होने के कारण कई मोहल्लों से डोर टू डोर कूडा इकटठा नहीं किया जा सका है। शहर में कई जगह गंदगी के ढेर लग गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।