Devotional Events Held at Punjabi Temple and Umedray College for Women s Empowerment कल्किभगवान की कथा सुन भावविभोर हुए लोग, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsDevotional Events Held at Punjabi Temple and Umedray College for Women s Empowerment

कल्किभगवान की कथा सुन भावविभोर हुए लोग

Sambhal News - राष्ट्रीय कल्कि स्वयंसेवक संघ ने पंजाबी मंदिर में कथा का आयोजन किया, जिसमें भक्तों ने कल्कि भगवान की कथा सुनी। साथ ही, हयातनगर के उमेदराय इंटर कालेज में रानी अहिल्याबाई की जयंती पर रंगोली और महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 20 May 2025 05:09 AM
share Share
Follow Us on
कल्किभगवान की कथा सुन भावविभोर हुए लोग

राष्ट्रीय कल्कि स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पंजाबी मंदिर पर कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सोमवार को कथा के छठे दिन मधुसूदन आचार्य ने कहा कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सेंकड़ों भक्तजनों द्वारा कल्कि भगवान की कथा सुनी तथा कृष्ण भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी भक्तगणों द्वारा संगठन के सम्बंध में चर्चा की। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, सीतापुर महंत सुनील कुमार शुक्ला, राकेश वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता, हेमा गुप्ता, ललित कुमार गुर्जर, प्रतीक प्रजापति, कौशल प्रजापति, अरविंद सैनी, मोनू सैनी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाई रंगोली संभल। हयातनगर के उमेदराय भारतीय इंटर कालेज में सोमवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता व महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्यअतिथि भाजपा के जिलामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र कुमार, नीलम वार्ष्णेय रहे। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा सुंदर सुंदर रंगोली बनाई गई। साथ ही बालिकाओं ने दौड़ लगाई। इस दौरान नवल कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, अमित कुमार, विश्वकर्मा, नरेन्द्र कुमार, रूचि सैनी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।