Massive Tree Plantation Drive in District Over 2 3 Million Plants to be Planted This Monsoon संभल में हरियाली बढ़ाने के लिए लगाए जाएंगे 23 लाख पौधे, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsMassive Tree Plantation Drive in District Over 2 3 Million Plants to be Planted This Monsoon

संभल में हरियाली बढ़ाने के लिए लगाए जाएंगे 23 लाख पौधे

Sambhal News - जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए इस वर्ष मानसून में 23 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। जिला प्रशासन और वन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले दो वर्षों में 50 लाख से अधिक पौधे रोपे गए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलWed, 21 May 2025 05:18 AM
share Share
Follow Us on
संभल में हरियाली बढ़ाने के लिए लगाए जाएंगे 23 लाख पौधे

जनपद में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए इस वर्ष मानसून के दौरान 23 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सभी विभागों को उनके लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं। हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित विभागों को सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है ताकि पौधरोपण अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके। जिले में हरियाली को लेकर चलाए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।

बीते दो वर्षों में जिले में 50 लाख से अधिक पौधे रोपे गए हैं, जिससे कई क्षेत्रों में हरियाली में वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष का अभियान और भी व्यापक होगा, जिसमें सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भी पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और लगाए गए पौधों की देखरेख कर उन्हें वृक्ष बनने तक संजोएं। यह अभियान केवल सरकारी प्रयास न होकर जनसहभागिता से संचालित होने वाला एक पर्यावरणीय आंदोलन बनेगा। जिले में वर्ष 2023-24 में किया गया पौधरोपण -- . वन विभाग- 274000 . अन्य विभाग-2288784 कुल-2562784 सफलता प्रतिशत 89.11 प्रतिशत ➤2024-25 में किया गया पौधरोपण-- . वन विभाग- 195950 . अन्य विभाग-2305635 कुल-2501585 सफलता प्रतिशत 98 प्रतिशत ➤वर्ष 2025-26 में कराये जाने वाले पौधरोपण का लक्ष्य -- . वन विभाग- 193200 . अन्य विभाग-2178140 कुल-2371340

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।