National Lok Adalat Meeting to Resolve More Cases on May 10 राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाएं अधिकाधिक वाद, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsNational Lok Adalat Meeting to Resolve More Cases on May 10

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाएं अधिकाधिक वाद

Sambhal News - जिला न्यायालय में प्रभारी सचिव अर्चना सिंह की अध्यक्षता में सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में 10 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारण पर जोर दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 19 April 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाएं अधिकाधिक वाद

जिला न्यायालय स्थित प्रभारी सचिव अर्चना सिंह प्रथम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चंदौसी के विश्राम कक्ष में सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 10 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारित किए जाने पर जोर दिया गया। अधिकारीगण के साथ आयोजित की गयी। बैठक में संपत्ति अधिग्रहण, वित्तीय विवाद, वैवाहिक मुद्दों जैसे पारिवारिक विवाद, धन वसूली से संबंधित मामले, श्रम विवाद से संबंधिक मुद्दे तथा सार्वजिनक उपयोगिता बिलों जैसे बिजली या पानी से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में सुलह-समझौतों के माध्यम से निस्तारण किए जाने के बारे में दिशा-निर्देश दिये गए। बैठक में सिविल जज सीडि/एसीजेएम, संभल स्थित चंदौसी, आदित्य सिंह, सिविल जज जूडि, जेएम संभल स्थित चंदौसी, दिव्या गर्ग, सिविल जज जूडि, बाह्य न्यायालय संभल, नावेद अख्तर, सिविल जज जूडि, कोर्ट नं- 1 बाह्य न्यायालय संभल, ललित कुमार सिविल जज जूडि, कोर्ट नं.-02 बाह्य न्यायालय संभल, वंदना सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।