वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा ओवरब्रिज का निर्माण
Sambhal News - अलीगढ़-चंदौसी सेक्शन में रेल क्रासिंग 36 बी पर आरओबी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 56.94 करोड़ की लागत से बनने वाले इस टू लेन ओवरब्रिज का काम दिसंबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट...

अलीगढ़-चंदौसी सेक्शन में रेल क्रासिंग 36 बी पर आरओबी निर्माण कार्य तेजी के साथ हो रहा है। इसके लिए सेतु निगम व रेलवे तेजी के साथ कार्य कर रहे हैं। अगर इसी तेजी के साथ काम होता रहा और कोई व्यवधान न आया तो लोगों के इस वर्ष के अंत तक ओवरब्रिज मिल जाएगा। रेलवे फाटक 36 बी पर टू लेन आरओबी के निर्माण पर 56.94 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर चंदौसी के पास रेल क्रासिंग 36 बी यातायात व्यवस्था में बड़ा रोड़ था। हाईवे पर रोड व्हीकल ज्यादा होने से क्रासिंग के चलते इस पर अक्सर जाम लगा रहता था। जाम से निजात दिलाने के लिए ही क्रासिंग पर आरओबी के निर्माण की शासन से अनुमति मिली थी। आरओबी दो लेन यानी 7.5 मीटर चौड़ा होगा। रेलवे का मानना है कि वाहनों की आवाजाही को देखते हुए टू लेन पुल से रेल संचालन को भी झटका नहीं लगेगा। आरओबी का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू किया गया था। तब से अब तक तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। अब रेलवे ने भी रेलवे लाइन के दोनों ओर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके रास्ते में आने वाले बिजली के तार व पोल, पेड हटाने के लिए सेतु निगम ने एनओसी ले ली है। तार हट चुके है और करीब इस की जद में आने वाले 45 पेड़ एक दो दिन में काट दिए जाएंगे। इसके बाद कार्य और अधिक तेजी से चलेगा। दिसंबर में सब स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद से लगातार सुपर स्ट्रक्चर का काम चल रहा है। इसमें मुख्य रूप से पेडस्टल और गर्डर बनाने का काम किया जा रहा है। इस पर ही स्लैब और क्रैश बैरियर बनकर तैयार होंगे।
आरओबी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पेडस्टल के साथ ही गर्डर बनाने का काम चल रहा है। आरओबी निर्माण की तिथि दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। अगर कोई रूकावट नहीं आई तो इस वर्ष के अंत आरओबी निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
- शशिकांत, एई, सेतु निगम
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।