बच्चों को योग, जूडो, तीरंदाजी, नृत्य का प्रशिक्षण
Sambhal News - संभल। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को योग, तीरंदाज़ी ,जूडो, नृत्य कला सिखाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय में बच्चों ने योगा से प्रशिक्षण की शुरु

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को योग, तीरंदाज़ी ,जूडो, नृत्य कला सिखाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय में बच्चों ने योगा से प्रशिक्षण की शुरुआत की। इस कला प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक विशाल रहे। जूडो कला में साक्षी ने सिखाया कि अपनी सुरक्षा हम किस प्रकार कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को तीरंदाज़ी में सही तरीके से निशाना भेदना सिखाया। इस कला में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें अंजलि, शिवाय, युग, रोली अभिनय, निवान, दक्ष, रूद्र उज्जवल, कार्तिक, धैर्य, प्रशांत, पुनीत,अभिलाषा इत्यादि बच्चों ने भाग लिया। जिसमें आज लक्ष्य ने सबसे सटीक निशाना लगा कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।मीनल अशोक ने बच्चों को नृत्य की शिक्षा दी।
इसमें सिया, युक्ति, महिरा, लारा, सारा, जुबेर, इब्राहिम, आकांशा, जैनिका, त्रिशिका, राधिका, वंशिका, आरांशु आदि ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर इस प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय के प्रबंधक कपिल गोयल,कार्तिक गोयल, सोनल शर्मा,मीनल अशोक, शबनाज़, अंशू ,अमित, मोहित, विशाल आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।