Amarnath Yatra Pilgrims Undeterred by Terror Attack Prepare for Journey आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए हैं अडिग, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsAmarnath Yatra Pilgrims Undeterred by Terror Attack Prepare for Journey

आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए हैं अडिग

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले से कश्मीर की यात्रा पर जाने वाले लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरThu, 24 April 2025 01:19 PM
share Share
Follow Us on
आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए हैं अडिग

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले से कश्मीर की यात्रा पर जाने वाले लोग आतंकी हमले के बाद भी यात्रा करने के विचार पर अडिग हैं। जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र के प्रतापपुर के प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र त्रिपाठी और उनके दो अन्य साथी जुलाई में अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। यात्रा पर जाने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएंगे।

प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ये जो हमला हुआ है जिसकी उसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। हम लोगों की संवेदनाएं मृत लोगों के साथ हैं। सरकार को इस पर कठोर फैसला लेना चाहिए। हम लोग जुलाई महीने में अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी किए हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल 20 अप्रैल को था लेकिन किसी कारणवश मेडिकल नहीं हो पाया। अगले सप्ताह में हम लोग मेडिकल कराएंगे और निश्चित रूप से यात्रा पर जाएंगे। आतंकियों से हम लोगों को नहीं डरना है। हमको हमारी सेना और सरकार पर पूरी तरह से भरोसा है। हमले का निश्चित ही बदला लिया जाएगा।

रैधरपार निवासी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि वे अमरनाथ की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। जुलाई में यात्रा पर जाना है। उन्होंने कहा कि आतंकियों का जो मंसूबा है कि कश्मीर पर हम लोगों का कब्जा हो जाएगा ये मंसूबा सफल नहीं होने पाएगा। अब वो कश्मीर नहीं है जहां आतंकियों को पनाह मिलती थी। अब का आधुनिक कश्मीर है। यहां सैलानियों को आने से कोई नहीं रोक पाएगा। कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है। यहां दूषित मानसिकता पनपने नहीं पाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।