Impact of Weather on Mango Orchards in Santkabirnagar Farmers Urged for Management आम के बागानों पर पड़ रहा मौसम का असर, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsImpact of Weather on Mango Orchards in Santkabirnagar Farmers Urged for Management

आम के बागानों पर पड़ रहा मौसम का असर

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आम के बागानों पर मौसम का असर पड़

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 28 April 2025 12:47 PM
share Share
Follow Us on
आम के बागानों पर पड़ रहा मौसम का असर

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में आम के बागानों पर मौसम का असर पड़ रहा है। भीषण गर्मी में आम के फल गिरने की आशंका बढ़ जाती है तो पुरवा हवा और बदली युक्त मौसम में कीटों के लगने की आशंका रहती है। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। ऐसे में फलों का गिरना और कीटों का प्रबंधन किया जाना जरूरी है।

लू का प्रकोप अधिक होने पर आम के फलों के गिरने की आशंका बढ़ जाती है। तेज गति से चलने वाली पछुआ हवाएं भी समूचे बागान को झकझोर कर रख देती हैं। इससे आम की खेती करने वाले किसानों का भारी नुकसान होता है। किसानों को चाहिए कि बागान में नियमित अंतराल पर सिंचाई करते रहें, इससे आम के गिरने की संभावना कम हो जाएगी। समूचे बाग की सिंचाई करने पर लागत बढ़ जाती है। ऐसे में किसान ड्रिप प्रणाली का प्रयोग करें इससे किसानों की लागत कम आएगी और फल भी बेहतर होंगे।

जिल उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल ने बताया कि आम के बगों पर पुरवा हवाओं के साथ बदली होने पर कीटों के लगाने की आशंका बढ़ जाती है। इस प्रकार के मौसम में मिलबग कीट का प्रकोप होता है। किसान अपने पेड़ों का नियमित रूप से निगरानी करते रहें। किसी भी प्रकार का कीट लगने पर विशेषज्ञों की सलाह पर दवाओं का प्रयोग करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।