Severe Rainfall Disrupts Wheat Harvest in Santkabirnagar बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSevere Rainfall Disrupts Wheat Harvest in Santkabirnagar

बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे किसानों की गेहूं फसलें भीग गईं। पिछले दस दिन में यह तीसरी बार हुआ है, जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कटाई और मड़ाई का काम...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 19 April 2025 10:41 AM
share Share
Follow Us on
बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शनिवार की सुबह तेज हवाओं के साथ फिर जोरदार बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। पिछले दस दिन के अंदर गेहूं की फसलें तीन बार भीग चुकी हैं। इससे उसके खराब होने की आशंका बढ़ गई है। गेहूं की कटाई और मड़ाई कार्य में पिछड़े हुए किसानों की मुसीबत बढ़ गई। फसल भीग गई। जिसके खराब होने का खतरा है।हालांकि हवाओं के साथ हुई बरसात के बाद मौसम ठंडा हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। पिछले दस दिनों से मौसम किसानों को खून के आंसू रुला रहा है। गेहूं कटाई के समय लगातार बूंदाबांदी और पुरवा हवा के चलते किसान अपने अनाज को सहेज नहीं पा रहे हैं। जैसे ही गेहूं मड़ाई लायक बनता है वैसे ही बारिश हो जाती है। एक दिन पहले रात में भी हल्की बारिश हुई। इसकी वजह से किसानों का गेहूं खेतों में ही रह गया। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के बाद किसानों ने गेहूं की फसल सुखाने के साथ कटाई कर छोड़ दिया था। शनिवार की सुबह लगभग छह बजे तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। इससे कटा हुआ गेहूं खेतों में भी गया। पिछले दिनों हुई बारिश में भीगी फसल को सुखवाने में किसानों ने जो परिश्रम किया था उस पर बारिश ने फिर पानी फेर दिया।

नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के दक्षिण इलाके में ही किसानों को ज्यादा परेशानी हो रही है। कुआंनो नदी के किनारे बसे गांवों के किसान कटाई और मड़ाई कार्य में पिछड़े हुए हैं। वहां पिछले हफ्ते बारिश के अलावा ओले भी पड़े थे। फसलों के खेत में ही भीग जाने से वे पिछड़ गए थे। अभी फसल पूरी तरह से सूखी भी नहीं और फिर बरसात हो गई। इससे किसानों की बेचैनी काफी बढ़ गई है। किसानों की फसल खेतों में पड़ी हुई है नमी के कारण कटाई और मड़ाई दोनों कार्य प्रभावित हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।