Successful Tiranga Yatra Celebrates Operation Sindoor in Dhanghata विधायक की अगुआई में सर्व धर्म के लोगों ने निकली तिरंगा यात्रा, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSuccessful Tiranga Yatra Celebrates Operation Sindoor in Dhanghata

विधायक की अगुआई में सर्व धर्म के लोगों ने निकली तिरंगा यात्रा

Santkabir-nagar News - धनघटा में बुधवार को आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि देश की...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरThu, 22 May 2025 05:46 AM
share Share
Follow Us on
विधायक की अगुआई में सर्व धर्म के लोगों ने निकली तिरंगा यात्रा

धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा कस्बे में बुधवार को आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जाति और धर्म को दरकिनार कर भारी संख्या में लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान शामिल लोगों द्वारा आपरेशन सिन्दूर को सफल बनाने वाले देश के वीर जवानों के समर्थन में जमकर जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला एवं धनघटा के विधायक गणेश चंद चौहान, भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य बुद्धिसागर पाण्डेय एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय बहादुर सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं, नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि देश की दो बेटियों के अदम्य साहस ने पूरे पाकिस्तान को धूल चटाया।

साथ ही देश की गरिमा के साथ हर उजड़े सिंदूर का बड़ा बदला पाकिस्तान में घुस कर नापाक आतंकियों को मार कर लिया। ऐसे बेटियों के सम्मान मे तिरंगा यात्रा निकाली गई है। केन्द्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निर्णय को सराहा। तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों की भीड़ वीर जवानों के जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए निकली और धनघटा चौराहा होते हुए हुए शिव मन्दिर तक पहुंची। इस दौरान पूरा धनघटा चौराहा वीर जवानों के जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा। इस दौरान तिरंगा यात्रा में जीतेन्द्र विश्वकर्मा, अनिरुद्ध शुक्ल, हेमंत चतुर्वेदी, बब्बन शर्मा, राणा सिंह, दुर्गेश सिंह, शिवेंद्र पाठक वीरेन्द्र जैसवाल सहित तमाम लोगों ने शामिल होकर सेना और देश का उत्साहवर्धन किया और भारत माता के जयकारे लगाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।