UP Finance Secretary Sanjeev Singh Inspects Development Projects in Sant Kabir Nagar जिले में पहुंचे नोडल अधिकारी, विकास कार्यों का लेंगे जायजा, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsUP Finance Secretary Sanjeev Singh Inspects Development Projects in Sant Kabir Nagar

जिले में पहुंचे नोडल अधिकारी, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। विशेष सचिव वित्त उत्तर प्रदेश शासन व जिले के नोडल अधिकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 24 May 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
जिले में पहुंचे  नोडल अधिकारी, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। विशेष सचिव वित्त उत्तर प्रदेश शासन व जिले के नोडल अधिकारी संजीव सिंह शुक्रवार को जिले में पहुंच गए। वे दो दिन जनपद में प्रवास करेंगे और जनपद के विकास की परियोजनाओं को स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके लिए जनपद के अधिकारियों ने पूरी तैयार कर ली है। विशेष सचिव वित्त संजीव सिंह शुक्रवार की देर शाम जिले में पहुंच गए। वे शनिवार की सुबह नौ बजे नाथनगर ब्लाक के महोबरी गांव पहुंचेंगे। वहां पर पेयजल परियोजना का निरीक्षण और सत्यापन करेंगे। इसके बाद 11 बजे हैंसर बाजार में राजजानकी मार्ग के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। शाम तीन बजे मगहर में गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।

25 मई रविवार को बघौली ब्लाक के कबरा पैकवलिया में पहुंचकर पेयजल परियोजना की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद मेंहदावल के बढ़या में गोवंश आश्रय स्थल का जायजा सुबह 11 बजे पहुंचकर लेंगे। तीन बजे जिला जेल का निरीक्षण नोडल अधिकारी करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।