सुबह निकली धूप, फिर हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बुधवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव होता
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बुधवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहा। सुबह के समय धूप निकली। दो घंटे के बाद बदली शुरू हो गई। फिर दस बजे से बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जिले में एक दिन पहले बारिश हुई। फिर दोपहर बाद धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। बुधवार को सुबह के समय धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ गर्मी में तेजी आने लगी। लगभग नौ बजे के बाद बादल होने शुरू हो गए। पछुआ हवाओं के साथ बदली शुरू हो गई। दस बजते-बजते अंधेरा जैसा हो गया।
इसके साथ ही बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय के साथ कांटे, टेमा रहमत, भुजैनी, सेमरियावां, बेलहर के पिपरा बोरिंग क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया। लोगों को गर्मी से काफी राहत हुई। बारिश से गलियों में कीचड़ हो गया। लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।