कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई आंबेडकर जयंती
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने उनके योगदान और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष की चर्चा की।...

शाहजहांपुर, संवाददाता। भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं समाज सुधारक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि, आज के दिन पूरा देश बाबा साहब डॉ़ भीमराव अंबेडकर के भारत निर्माण में उनके योगदान और दलित समुदायों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव को रोकने हेतु उनके प्रयासों के लिए याद करते है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां हाशिए पर रहने वाले कमजोर तबके के लोग किसान, मज़दूर एवं महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान मिले।महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि आज देश की तानाशाह सरकार पूरी तरह से देश के संविधान को कुचलने का कुचक्र रच रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता राहुल गांधी जी संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता इस लड़ाई को लड़ता रहेगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित,अल्प संख्यक कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफ़ाक उल्ला खां,पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह,तसनीम अली खान, ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तनवीर सफदर,गायत्री प्रकाश अवस्थी,कृष्ण विनोद मिश्रा,रामजी अवस्थी,अर्चना, वाल्मीकि,अश्वनी द्विवेदी,रफी उल हसन,फुरकान अहमद कुरैशी,गौरव त्रिपाठी,पार्षद तालिब खान,अब्दुल सत्तार लाले,सय्यद तनवीर,गंगाराम कठेरिया,संजय सक्सेना,अफजाल खान,फरमान खान,प्रत्युष मिश्रा सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।