Grand Celebration for BJP District President Krishna Chandra Mishra s Third Term in Khutar Palace भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा का खुटार में किया गया भव्य स्वागत, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsGrand Celebration for BJP District President Krishna Chandra Mishra s Third Term in Khutar Palace

भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा का खुटार में किया गया भव्य स्वागत

Shahjahnpur News - खुटार के पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृष्ण चंद्र मिश्र का तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में कई प्रमुख भाजपा नेता शामिल हुए। अनुपम शुक्ला ने 51 किलो फूलों की माला...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरSat, 29 March 2025 06:32 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा का खुटार में किया गया भव्य स्वागत

खुटार के एक पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगातार तीसरी बार भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर कृष्ण चंद्र मिश्र का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीगणों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक चेतराम पासी, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक शकुंतला देवी का भी स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में खुटार पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा को 51 किलो फूल की माला पहनाकर उनका स्वागत किया व ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित के साथ ही भाजपा नेता नितिन मिश्रा ने चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाज सेवी डॉ़ प्रदीप शुक्ला ने भी जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विजय शंकर अवस्थी सोनू, प्रवीण मिश्रा संटू, दुर्गेश कुमार उर्फ टिल्लू, रोहित शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, भाजपा नेता सत्यपाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, सरदार जगवंत सिंह, क्षमा वर्मा, अंशुल सिंह चौहान, सौरभ सोमवंशी सहित सैंकड़ो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकित सिंह भदौरिया ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।