वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की जन्मशती पर समर कैंम्प का आयोजन
Shamli News - वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की जन्मशती पर बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज में समरकेम्प का आयोजन हुआ। छात्राओं ने पेंटिंग, महेंदी, और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विजेता...

वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की जन्मशती पर बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज में समरकेम्प का आयोजन किया। जिसमें पेंटिंग एवं महेंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।विजेता बच्चों को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बृहस्पतिवार को बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज में वीरांगना अहिल्याबाई होलकर की जन्मशती पर विशेष समारोह का आयोजन किया। जिसमें कमर केम्प में छात्राओं द्वारा पेंटिंग एवं महेंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।वहीं नन्हे मुन्नों ने म्यूजिकल चेयर, स्पून बाल,फ्लावर चैन, रनिंग, आर्म्स रेसलिंग में भी अपना कमाल दिखाया। बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ऋतु गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गुरमीत कौर,नीलम नामदेव, सरबजीत कौर, रोशनी देवी,सुनिता नामदेव,खुशी गुप्ता द्वारा बच्चों के द्वारा प्रतियोगिता में किये गये कार्य की प्रसंशा कर उज्जवल भविष्य की कामना की।वहीं
विजेता बच्चों का उत्साह वर्धन किया।इस मौके पर प्रबंधक इंद्रपाल सिंह तोमर, निदेशक अंकित तोमर,विकास वर्मा,अनुज शर्मा,पूनम वर्मा, अर्चना सैनी, सुषमा दहिया,मधु गोस्वामी,उषा शर्मा,स्वाति, अनुराधा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।