BJP Celebrates 8 Successful Years in Uttar Pradesh with Bike Rally भाजपा युवा मोर्चा ने आठ वर्ष की उपलब्धियों को गिनाने के लिए निकाली बाईक रैली, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsBJP Celebrates 8 Successful Years in Uttar Pradesh with Bike Rally

भाजपा युवा मोर्चा ने आठ वर्ष की उपलब्धियों को गिनाने के लिए निकाली बाईक रैली

Shamli News - भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एक बाईक रैली का आयोजन किया। यह रैली जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा की अगुवाई में हुई,...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीFri, 11 April 2025 01:43 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा युवा मोर्चा ने आठ वर्ष की उपलब्धियों को गिनाने के लिए निकाली बाईक रैली

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के उत्सव अभियान के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बाईक रैली का आयोजन किया गया। गुरूवार को जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा के नेतृत्व में बाईक रैली निकाली गई। बाईक रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया एवं योगी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ मोदी-योगी के नारों से जोश-खुशी जाहिर किया। बाईक रैली भाजपा जिला कार्यालय सें प्रारंभ होकर नवीन मंडी, माजरा रोड, शिव चौक, वर्मा मार्केट, फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक, बुढ़ाना रोड होते हुए मंदिर हनुमान टिल्ला हनुमान धाम पर संपन्न हुई। बाईक रैली में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे सफलतम 8 वर्ष पूर्ण किये है, जिसमें उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम विकास तो हुआ ही बल्कि कानून व्यवस्था में भी बड़ा सुधार हुआ जिसके कारण कोई व्यक्ति रात को 12 बजे भी कही भी जा सकता है। बहन-बेटी आज सुरक्षित है। वह प्रदेश के हर गरीब व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुंच रहा है। अब प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान, महामंत्री पुनीत, बादल गौतम, नंदू राणा, अक्षय चौहान, तेजस्वी पंवार, कोशिंद्र पुंडीर, गौरव मित्तल, सचिन चौहान, सोनू जुनेजा, आशीष कश्यप, अनुज धनिया, विशाल सैनी, सुनील प्रधान, अनुज कश्यप, मनीष कालखंड़े, अभिषेक राणा, नवदीप मुखिया, कमल बंसल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।