हेड कांस्टेबल ने पुत्र का जन्मदिन वृद्ध आश्रम में मनाया
Shamli News - उत्तर प्रदेश पुलिस के हैड कांस्टेबल रिंकू भाटी ने अपने पुत्र युगांश के जन्मदिन की खुशियों को वृद्धाश्रम में मनाया। उन्होंने वृद्धजनों को खाना खिलाया, केक काटा और आशीर्वाद प्राप्त किया। वृद्धजनों ने...

जन्मदिन की खुशियों को आवासीय वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को खाना खिलाकर अपनी खुशियों को साझा किया। वहीं, वृद्धजनों के बीच केक काटकर परिवार के साथ वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके बाद वृद्धजनों ने बच्चे को लम्बी आयु एवं शुभाशीष आशीर्वाद दिया। शनिवार की दोपहर को उत्तर प्रदेश पुलिस में हैड कांस्टेबल रिंकू भाटी ने पुत्र युगांश भाटी के जन्मदिन की खुशियों को आवासीय वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के बीच मनाया। जिसमे बेटे के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए अपनी पत्नी बेबी भाटी ओर पुत्री मानवी भाटी व बेटे युगांश भाटी के साथ भोजन बनवाकर परिवार एवं दोस्तों के साथ मिलकर भोजन कराकर उनके साथ ही भोजन किया।
उसके बाद परिवार एवं वृद्धजनों के साथ मिलकर युगांश भाटी के जन्मदिन का केक काटकर जन्मदिन की खुशियों को साझा किया। वृद्धजनों ने बच्चे को जन्मदिन की बधाई देते हुए उसकी लम्बी उम्र की दुआयें दी। वहीं, मौजूद लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए संदेश दिया कि हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ अपनी खुशियों को साझा कर इनका भी दिल बहलाना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।