Delhi CM Rekha Gupta Discusses Cow Welfare with Activist Brijesh Singh गौसेवक बृजेश सिंह ने गौसेवा को लेकर दिल्ली सीएम से की चर्चा, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsDelhi CM Rekha Gupta Discusses Cow Welfare with Activist Brijesh Singh

गौसेवक बृजेश सिंह ने गौसेवा को लेकर दिल्ली सीएम से की चर्चा

Shamli News - रविवार को गौसेवक बृजेश सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और गौ सेवा के लिए विस्तार से चर्चा की।कर्मण्य सर्वहित संस्था के सदस्य

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीMon, 14 April 2025 02:11 AM
share Share
Follow Us on
गौसेवक बृजेश सिंह ने गौसेवा को लेकर दिल्ली सीएम से की चर्चा

रविवार को गौसेवक बृजेश सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और गौ सेवा के लिए विस्तार से चर्चा की। कर्मण्य सर्वहित संस्था के सदस्य तथा कर्मण्य गौशाला हाथरस के संस्थापक एवं प्रबंधक गौसेवक बृजेश सिंह ने गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं सदस्यों रमाकांत उपाध्याय एवं योगेंद्र उपाध्याय के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट की। इस अवसर पर दिल्ली में गौ माता की समुचित देखभाल, संरक्षण, और विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बृजेश सिंह जो वर्षों से गौ सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं, न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी गौ सेवा के प्रतिनिधि स्वरूप कार्य कर रहे हैं। वे कर्मण्य गौशाला के माध्यम से आवारा गौ माताओं के संरक्षण, पुनर्वास तथा उनके लिए हरित चारे की सतत व्यवस्था हेतु मल्टी-लेयर ग्रीन फॉडर मॉडल को सफलतापूर्वक कार्यान्वित कर चुके हैं। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में एंब्रियो ट्रांसप्लांटेशन के माध्यम से श्रेष्ठ नस्ल की गौ माताओं का संवर्धन शामिल है, जिससे गौवंश की गुणवत्ता में आशातीत वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही वे इंटीग्रेटेड फार्मिंग, प्राकृतिक जीवन शैली, वेस्ट मैनेजमेंट, कार्बन क्रेडिट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गहन कार्य कर रहे हैं।बृजेश सिंह के नेतृत्व में विकसित यह समर्पित मॉडल देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।