कस्बे में बिना परमिशन लगाए गए होर्डिंग्स को हटाया
Shamli News - नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग को हटाया गया। ये होर्डिंग राजनीतिक दलों और प्राईवेट स्कूलों द्वारा लगाए गए थे। शासन के निर्देश पर, नगर पंचायत ने अवैध होर्डिंग हटाने का...

थाना भवन मुख्य हाइवे पर विभिन्न प्रचार कंपनियों द्वारा लगाए गए बिना परमिशन के होल्डिंग को नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा हटाया गया। यह होर्डिंग बिना परमिशन के तथा बिना शुल्क जमा करण प्रचार कंपनियों द्वारा लगाए गए हैं । नगर में दिल्ली यमुनोत्री हाइवे नगर सीमा मे प्रचार करने के लिए एक दर्जन हार्डिंग लगाए गए हैं। राजनैतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं प्राईवेट स्कूलो, द्वारा बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग, बैनरों को नगर पंचायत कर्मचारियों ने हटाये। शासन ने राज्य में सर्कुलर जारी किया है कि बिना अनुमति के प्रचार के लिए स्थापित किए अवैध हार्डिंग को निकाय, नगर निगम, नगर पालिकाएं हटाने के लिए कार्रवाई करें।
शासन के निर्देश के पर नगर पंचायत थाना भवन के द्वारा गुरुवार को अवैध हार्डिंग, बैनर हटाने का अभियान शुरू किया गया। निकाय कर्मचारी संजय कुमार वरिष्ठ लिपिक, मनीष कुमार, वसीम अहमद आदि अन्य कर्मचारी दिल्ली यमुनोत्री हाइवे नगर सीमा मे पहुंचे यहां पर उन्होंने लगाए गए लगभग एक दर्जन अवैध हार्डिंग पर लगाये बैनरों को हटाया । नगर पंचायत सीमा में प्राईवेट प्रचार कम्पनियों ने बिना नगर पंचायत की स्वीकृति के होर्डिंग लगाये गये हैं इन पोलो पर राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, प्राईवेट स्कूलों व व्यापारिक बैनर लगा कर प्रचार प्रसार किया जाता है तथा मासिक किराया बसूला जाता है। ये कम्पनियां निकाय को बिना शुल्क जमा कराए, बिना अनुमति के होर्डिंग लगाते आ रहे थे। इन सभी हार्डिंग पर लगे बैनरो को नगर पंचायत कर्मचारियों ने हटा दिया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने बताया कि शासन ने सर्कुलर जारी किया है कि निकाय क्षेत्र में बिना शुल्क जमा कराए होर्डिंग न लगने पाए। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाए। इससे निकाय की आय में वृद्धि होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।