परार्मश केन्द्र महिला पुलिस ने दंपती विवादों में कराया समझौता
Shamli News - कैराना में महिला पुलिस चौकी के परार्मश केन्द्र ने तीन दंपतियों के बीच विवादों का समाधान किया। आरती-प्रशांत, रूकसार-सावेज और निजवाना-शाहनवाज के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद सभी दंपती एक साथ खुशहाल जीवन...

कैराना। परार्मश केन्द्र महिला पुलिस चौकी ने 3 दंपती विवादों में समझौता करा दिया जिसके बाद तीनों दंपती एक साथ हसी खुशी रहने को रजामंद हो गये। परार्मश केन्द्र महिला पुलिस चौकी प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया कि थाना आर्दशमंडी के गांव बन्तीखेडा निवासी आरती की शादी करीब 6 साल पहले झिंझाना के गांव सुबरी निवासी प्रशांत के साथ हुई थी। दोनों के बीच विवाद के चलते 12 मार्च को प्रार्थनापत्र आया था। मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद दोनों एक साथ रहने पर रजामंद हो गये। दूसरे मामले में नगर के मोहल्ला आलकला निवासी रूकसार का निकाह करीब 11 साल पहले खतौली निवासी सावेज के साथ हुआ था। 6 मार्च को विवाद के चलते प्रार्थनापत्र आया था। समझौते के बाद दोनों साथ साथ रहने पर रजामंद हो गये। तीसरे मामलें में करीब 4 साल पहले झिंझाना के गांव मंसूरा निवासी निजवाना की शादी नगर के मोहल्ला रेतावाला निवासी शाहनवाज के साथ हुई थी। दोनों के पास एक बच्चा है। दो दिन पहले ही विवाद के चलते प्रार्थनापत्र आया था। पहली ही तारीख पर दोनों को समझाने के बाद दोनों एक साथ रहने को रजामंद हो गये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।