Outrage in Pahalgam After Terrorists Kill 28 Tourists पहलगाम हमला: कांधला में धार्मिक सामाजिक संगठन निकाला कैंडल मार्च, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsOutrage in Pahalgam After Terrorists Kill 28 Tourists

पहलगाम हमला: कांधला में धार्मिक सामाजिक संगठन निकाला कैंडल मार्च

Shamli News - जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा 28 सैलानियों की निर्मम हत्या के बाद नागरिकों में आक्रोश फैल गया है। कांधला विकास मंच ने शोक सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया। वक्ताओं ने इस जघन्य अपराध...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 24 April 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
पहलगाम हमला: कांधला में धार्मिक सामाजिक संगठन निकाला कैंडल मार्च

जम्बू काश्मीर के पहलगांव में आंतकवादियों के द्वारा 28 सैलानियों निर्मम हत्या के बाद नागरिकों में आक्रोश है। कांधला विकास मंच के आह्वान पर नगर के एक शोक सभा का आयोजन कर नगर में कैडिंल मार्च निकाला गया। जिसमें लोगों ने मृतकों को श्रद्धाजंली प्रकट की। बुधवार को नगर में ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज व सहित नगर सामाजिक व व्यापारी सगठनों के तत्वधान में जम्बू काश्मीर में आंतकवादियों के द्वारा सैलानियों की निर्मम हत्या पर देर शाम सात बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर पर एक शोक सभा का आह्वान किया था। जिसमें नगर की अनेक संस्थाओं ने भाग लेकर अपने गुस्से एवं गम का इजहार किया। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि मंगलवार को जिस पर आंतकवादियों ने अपने परिजनों के साथ घूमने के लिए गए सैलानियांे की हत्या की है, एक बेटियां जिसके हाथों की मेहंदी भी नही उतरी थी, उसके सामने ही उसके पति को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। क्या दोष था उन मरने वाले 28 बेकसूर लोगों का, पता नही कितने घरों का चिराग उन आंतकवादियों ने खत्म कर दिया है। आज यह शोकसभा आयोजित की गई है, किन्तु असली श्रद्धांजली देशवासी उसी दिन मानेगें, जिस दिन देश के प्रधानमंत्री गृहमंत्री व भारतीय सेना इस जघन्य अपराध का बदला लेगी। हर भारतवासी भारत सरकार की तरह देख रहा है। जिसकेे बाद नगर में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ नगर के जैन स्थानक चौक पर आकर समाप्त हुआ। जहां सबने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सभी ने भारतीय झंडे हाथों के लिए हुए थे। इस दौरान भाजपा नेता तरूण अग्रवाल, समाजसेवी जनेश्वर चौहान, ब्रहमचारी आशुतोष महाराज, नावेद जंग, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी इस्लाम, डा सुभाष मलिक, जितेन्द्र सैनी, सर्वेश वर्मा, दीपक कौशिक, डा रणबीर सिंह, दीपक सैनी, कपिल सैन, जीवन कश्यप, घनश्याम सैनी, दीपक नामदेव, सोनू महेश्वरी, ललित किशोर शास्त्री, राजेन्द्र आचार्य, अमन मित्तल, अनिमेष वर्मा के साथ सैकडों लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।