युवती और महिला से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार
Shamli News - पुलिस ने छेड़छाड़ के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौसाना में एक युवती के साथ और केरटू में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई थी। एसपी ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। दोनों आरोपियों को जेल...

छेड़छाड़ की दो घटनाओं में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक घटना चौसाना में पढ़ने जा रही युवती से छेड़छाड़ और दूसरी घटना केरटू में महिला छेड़छाड़ की थी। एसपी भी रात को चौसाना पुलिस चौकी पहुंचे उन्होंने भी आरोपियों से पूछताछ की। सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। चौसाना पुलिस चौकी से महज बीस मीटर की दूरी पर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुयें बाइक सवार ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। घटना में दर्ज मुकदमें का खुलासा करते हुये चौसाना पुलिस ने अक्षित पुत्र मोहित निवासी कमालपुर को गिरफ्तार किया है।
जिसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि पीडित छात्रा ने कई वर्ष पूर्व मेरे मुॅह पर थप्पड मारा था। जिसका बदला लिया। वही बिडौली मे भी एक महिला से छेडछाड हो गई थी। जिसमे एक अन्य आरोपी भरत पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम जैनपुर थाना झिंझाना को पकडा है। जिसके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया। जानकारी मिलने पर एसपी राम सेवक गोतम एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुॅचें और आरोपी से पूछताछ करते हुये घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। सोशल साइट पर दोस्ती कर फंसाता था आरेापी,खुलासा चौसाना पुलिस ने चौसाना की खुलासा करते हुये बताया कि आरोपी सोशल साइट के माध्यम से लडकियों से दोस्ती करके उन्हे फंसाता था। आरोपी सोशल साइट पर लडकियों से बाते करता हुआ अपने आपको सीआरपीएफ ने उपनिरीक्षक बताता था। वह शादी का झांसा भी दता था। उस पर पूर्व मे दो मुकदमें भी चल रहे है। कोट- केरटू मे कारित घटना व चौसाना मे छात्रा से हुई छेडछाड के मामले मे वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने पकडा है। आरोपियो को दर्ज मुकदमें मे जेल भेज दिया गया। जितेन्द्र शर्मा,प्रभारी निरीक्षक झिंझाना थाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।