Chief Minister Nitish Kumar s 45-Minute Visit to Bhagalpur for Sports Event आज मात्र 45 मिनट भागलपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsChief Minister Nitish Kumar s 45-Minute Visit to Bhagalpur for Sports Event

आज मात्र 45 मिनट भागलपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री

10.50 बजे हवाई अड्डा मैदान में उतरेगा हेलीकॉप्टर 10.55 बजे सैंडिस, 11.22 बजे मुखेरिया गांव

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 13 May 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
आज मात्र 45 मिनट भागलपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री

भागलपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मात्र 45 मिनट भागलपुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके कार्यक्रम का मिनट जारी किया गया है। सीएम सुबह 9.50 बजे आवास से पटना हवाई अड्डा के लिए निकलेंगे। सुबह 10 बजे स्टेट हैंडर पहुंचेंगे। 10.50 बजे भागलपुर हवाई अड्डा पर बने हेलीपैड पर आएंगे और सड़क मार्ग से सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम जाएंगे। 10.55 बजे सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम आएंगे। यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मिलेंगे और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम यहीं से कार से 11.07 बजे डॉ. आम्बेडकर समग्र सेवा अभियान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए खिरीबांध पंचायत निकलेंगे।

सुबह 11.22 बजे मुखैरिया पहुंचेंगे। यहां 10 मिनट लोगों से मिलेंगे। फिर 11.33 बजे स्थित मुखैरिया गांव में बने हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.25 बजे वे पटना पहुंच जाएंगे। इधर, डीएम एवं एसएसपी ने सीएम कार्यक्रम को लेकर संयुक्त निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक दोनों कार्यक्रम स्थल के वरीय प्रभार में एडीएम स्तर के दो अधिकारियों को लगाया गया है। सैंडिस की कमान एडीएम राजस्व दिनेश कुमार राम को दी गई है। जबकि मुखैरिया की कमान एडीएम (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार को मिली है। डीएम ने दोनों जगहों पर प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग गेट लगाने का निर्देश दिया है। दोनों कार्यक्रम को लेकर करीब 100 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को वरीय पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।