आंधी ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार को ब्रेक, पांच ट्रेने लेट
Shamli News - आंधी के कारण ट्रेनों की रफ्तार रुक गई, जिससे दिल्ली-सहारनपुर बाया शामली रेल मार्ग पर पांच ट्रेनें लेट हो गईं। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, और कई ट्रेनों में एक से दो घंटे की देरी हुई।...

आंधी ने ट्रेनों को भी थमने को मजबूर कर दिया। आंधी में पेड ट्रैक पर गिरने के कारण ट्रेनों की रफ्तार रुक गई। इसके चलते दिल्ली सहारनपुर बाया शामली रेल मार्ग पर दो एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेने लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली-शामली एमइएमयू रोजाना दिल्ली से चलकर सुबह साढ़े सात बजे शामली पहुंचती है, लेकिन गुरुवार को यह ट्रेन एक घंटे की देरी से साढ़े आठ बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली से शामली होते हुए हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस दिल्ली से 10:20 पर चलकर शामली दोपहर 12:50 पर पहुंचती है, लेकिन दिल्ली से ट्रेन पांच मिनट की देरी से रवाना हुई जो शामली दोपहर 01:13 पर पहुंची।
वहीं दिल्ली से शाम 05:15 पर चलकर शामली होते हुए सहारनपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस 05:22 पर रवाना हुई जो 07:51 पर शामली पहुंची। वहीं सहारनपुर से चलकर शामली दोपहर 02:56 पर पहुंचने वाली सहारनपुर-दिल्ली डीइएमयू ट्रेन दो घंटे की देरी से शाम 05:17 पर शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा सहारनपुर से चलकर शामली होते दिल्ली जाने वाली एमइएमयू ट्रेन रोजाना 07:50 पर शामली पहुंचती है जो साढ़े आठ बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।