Tragic Accident 12-Year-Old Boy Dies Under Tractor Wheel ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से बालक की मौत, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsTragic Accident 12-Year-Old Boy Dies Under Tractor Wheel

ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से बालक की मौत

Shamli News - 12 वर्षीय उस्मान अपने चाचा के साथ खेत पर गया था, जहां ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। घटना के समय ट्रैक्टर का इंजन स्टार्ट था और अचानक गियर लगने से वह गिर गया। परिवार में शोक की लहर है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीFri, 9 May 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से बालक की मौत

चाचा के साथ खेत पर गया 12 वर्षीय बालक अपने ही ट्रैक्टर के पहिए के नीचे व रोटरी में फंस गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी बिलाल का सबसे बडा बेटा 12 वर्षीय उस्मान मदरसे में पढता था। शुक्रवार को मदरसे में अवकाश होने के कारण उस्मान सुबह करीब छह बजे अपने चाचा मोबीन के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत पर चला गया। बताया जा रहा है कि मोबीन ट्रैक्टर रोक कर नीचे उतर गया। जबकि ट्रैक्टर का इंजन स्टार्ट था। जैसे ही उस्मान ट्रैक्टर से नीचे उतरने लगा, तो उसका पैर गियर के लीवर पर लग गया और अचानक गियर लगने से ट्रैक्टर चल पड़ा, जिससे उस्मान उछल कर ट्रैक्टर के पहिए के आगे गिर गया।

वह ट्रैक्टर का पहिया के नीचे आने के बाद रोटरी में फंस गया और मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। उस्मान के पिता बिलाल हरियाणा में मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। उसके तीन बेटों में उस्मान सबसे बड़ा था। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को कबिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।