टुल्लू पंप में उतरे करंट से पत्नी की मौत, पति गंभीर
Shravasti News - जमुनहा में एक महिला, किरन देवी (22), टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट लगने से मृत हो गई। उसके पति, कुरकुट, ने उसे बचाने की कोशिश की और वह भी करंट की चपेट में आ गए। किरन को बचाने के प्रयास में उसकी मौत...

जमुनहा, संवाददाता। घर के पीछे लगे टुल्लू पंप चलाकर पानी भरने गई महिला करंट की चपेट में आ गई। महिला को बचाने गए पति को भी करंट लग गया। जिसमें महिला की मौत हो गई और पति गंभीररूप से झुलस गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कथरामाफी निवासी कुरकुट आर्य के घर के पीछे टुल्लू पम्प लगा है। गुरुवार शाम को टुल्लू चलाकर कुरकुट की पत्नी किरन देवी (22) पानी भरने गई थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर चिपक गई। करंट का अंदाजा होते ही पति कुरकुट उसे बचाने दौड़ा और पत्नी को छूते ही वह भी करंट की चपेट में आ गया। परिवार के अन्य लोगों ने प्लग निकाल कर दोनों को टिल्लू से अलग किया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हीपुर ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में किरन की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कुरकुट को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। साथ ही शव को रास्ते ही लेकर घर चले आए। परिजनों की ओर से बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं कुरकुट का इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।