व्यापारियों और महिलाओं का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने महिलाओं को उद्योग व व्यापार में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं व्यापार में भाग लेंगी, तभी समाज और देश प्रगति करेंगे।...

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। महिलाओं को उद्योग व व्यापार में आगे बढ़ाएं। जब महिलाएं सभी क्षेत्रों सहित व्यापार व उद्योग में भी भागीदारी करेंगी तभी समाज व देश आगे बढ़ेगा। व्यापारियों व महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये बातें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कही। वह जिला मुख्यालय स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कैंप कार्यालय पर व्यापारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रही थीं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। आज वह हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
उन्होंने व्यापारियों से संबंधित शिकायतों व सुझावों को अधिकारीयों से आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भेदभाव न किया जाये समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं। इस अवसर पर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन, जिला प्रभारी संजय कसौधन, संरक्षक राणा प्रताप सिंह, भीमचंद कसौधन, अशोक अग्रवाल,ओम प्रकाश, रणजीत, नगर अध्यक्ष शिवदत्त अग्रहरि, राजकमल जायसवाल, राजू जायसवाल, डॉ. विनयकांत मिश्रा, डॉ. सीमा मिश्रा सहित जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, महिला थानाध्यक्ष मीरा चौहान व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।