कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाला पथ संचलन
Sitapur News - अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने बिसवां में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। हनुमान चालीसा के पाठ के बाद पथ संचलन निकाला गया। संगठन का लक्ष्य 1947 के पूर्व भारत के मानचित्र के अनुसार...

बिसवां संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने कस्बे में अखंड भारत संकल्प दिवस एवं पथ संचलन निकाला। हनुमत रामेश्वर दयाल इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहले कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। पाठ के समापन के उपरांत कस्बे में पथ संचलन निकाला गया। प्रांत महामंत्री गौरव, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष स्वतंत्र बाजपेई एवं विभाग संगठन मंत्री रमाकांत ने संयुक्त रूप से कहा कि 1947 से पहले भारत के मानचित्र में पाकिस्तान व बांग्लादेश ब्रिटिश भारत के हिस्से के रूप में दर्शाया गया है। जो पूर्व एकीकृत भारत का सीमांकन करता है। इसलिए अखंड भारत का उद्देश्य भारत से अलग हुए इन देशों को पुनः एक बार भारत में जोड़ना है। संगठन के कार्यकर्ता नगर में भ्रमण करते हुए चीनी मिल के प्रांगण में पहुंचे वहां पर अखंड भारत के मानचित्र पर दीप जलाकर भारत माता की आरती की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।