मेद्यावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
कल्जीखाल ब्लाक के जीआइसी पुरियाडांग में छात्रवृत्ति पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे छात्रों को वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में...

कल्जीखाल ब्लाक के जीआइसी पुरियाडांग में छात्रवृत्ति पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिट में अव्वल रहे मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्रों को यह सम्मान वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट की ओर से प्रदान किया गया। जीआइसी पुरियाडांग में आयोजित समारोह का उद्घाटन ट्रस्ट के संस्थापक निर्मल नैथानी व अध्यक्ष सुनील कुमार नैथानी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना बहुत सुखद क्षण होता है। ट्रस्ट इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। समारोह में ट्रस्ट द्वारा शिक्षा सत्र 2024-25 में हाईस्कूल में विद्यालय में प्रथम रिषिका, द्वितीय दीया और तृतीय अनुष्का नैथानी को पुरस्कृत किया गया।
इंटरमीडिएट में कंचन शाह प्रथम, महक द्वितीय व साक्षी थपलियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रस्ट ने विगत वर्ष कल्जीखाल विकास खंड में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राउमा विद्यालय घंडियाल और वर्तमान में कक्षा 12 वीं का छात्र शुभम रावत को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। ट्रस्ट द्वारा वीर पुरिया नैथानी पर वीर गाथाओं पर आधारित कुछ पुस्तकें भी विद्यालय प्रशासन को प्रदान की। इस अवसर पर समाजिक एवं पराविधिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने छात्र छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज कुमार घुनियाल व संचालन कांति कुमार आर्य ने किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत, अभिभावक मनोज नैथानी, ट्रस्ट के सदस्य राजेंद्र प्रसाद नैथानी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज कुमार घुनियाल व संचालन कांति कुमार आर्य ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।