Elderly Woman Dies After Fire from Mosquito Coil in Maholi चारपाई ने पकड़ी आग, महिला की मौत, Sitapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsElderly Woman Dies After Fire from Mosquito Coil in Maholi

चारपाई ने पकड़ी आग, महिला की मौत

Sitapur News - महोली के कोतवाली क्षेत्र में 68 वर्षीय मोहिनी मच्छर भगाने के लिए जलाए गए क्वायल से लगी आग में बुरी तरह झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरThu, 3 April 2025 11:00 PM
share Share
Follow Us on
चारपाई ने पकड़ी आग, महिला की मौत

महोली, संवाददाता। महोली कोतवाली क्षेत्र में मच्छर भगाने के लिए जलाए गए क्वायल से लगी आग में बुजुर्ग महिला बुरी तरह झुलस गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि उरदौली निवासी 68 वर्षीय मोहिनी अपने घर में चारपाई पर मच्छरदानी लगा कर सोई हुई थी। चारपाई के नीचे मच्छरों को भगाने के लिए क्वायल जलाया था। रात लगभग 11 बजे क्वायल की चिंगारी से उनकी मच्छरदानी में आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजनों द्वारा आनन फानन ने महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरो ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक मोहिनी के पति मुरली की मृत्यु कई वर्ष पहले हो चुकी है। मृतका गांव में नहर के पास घर में अकेली रहती थी। कुछ दूरी पर उनकी विवाहित बेटी का भी मकान है। मृतक के दो बेटे राजू और सर्वेश है। जो गांव में अपने अलग मकान में रहते है। कोतवाल महोली दिलीप कुमार चौबे ने बताया की मामले की जानकारी हुई है। महिला की झुलसने से इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हुई है। अभी तक कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।