Roof Collapse in Bahraich Injures Four People भरभराकर ढही जर्जर भवन की छत, मलबे में दब 4 घायल, Sitapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsRoof Collapse in Bahraich Injures Four People

भरभराकर ढही जर्जर भवन की छत, मलबे में दब 4 घायल

Sitapur News - बहराइच में बशीरगंज मोहल्ले में शनिवार भोर में एक मकान की जर्जर छत ढह गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें तीन सदस्य मलबे के साथ नीचे गिरे और एक किशोरी भी दब गई। आस-पास के लोगों ने मदद...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरSun, 11 May 2025 12:32 AM
share Share
Follow Us on
भरभराकर ढही जर्जर भवन की छत, मलबे में दब  4  घायल

बहराइच, संवाददाता । शहर के बशीरगंज मोहल्ले में शनिवार भोर में एक मकान की जर्जर छत अचानक भरभराकर ढह गई। जिसके चलते छत पर सोये तीन सदस्य मलबे के साथ नीचे आ गिरे। उधर कमरे में सोई किशोरी भी मलबे में दब गई। इस हादसे में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। धमाके की आवाज पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना देते हुए कड़ी मशक्कत से मलबे से चारो घायलों को निकाला गया। एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।