लड़की को लेकर एक महिला गायब, एक को पकड़ा गया
Sitapur News - बिसवां के ग्राम चंदन महमूदपुर में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। आरोप है कि उसकी साथी ने एक लड़की को भगा लिया। मनोहर लाल ने बताया कि दोनों महिलाएं लड़कियों की चोरी करती...

बिसवां, संवाददाता। कोतवाली बिसवां के ग्राम चंदन महमूदपुर में एक संदिग्ध महिला को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं उसकी साथी दूसरी महिला एक लडक़ी को भगा ले गई है। चंदन महमूदपुर निवासी मनोहर लाल ने दी गई तहरीर में कहा है कि कोतवाली बिसवां इलाके के चंदन महमूदपुर में 12 अप्रैल को मध्य प्रदेश के जनपद कटनी व दिल्ली से दो महिलाएं उसके घर आईं थी। आरोप है कि यह महिलाएं लड़कियों की चोरी करती हैं। इन शातिर महिलाओं ने पूर्व में ही उसके घर की महिलाओं से इंस्टाग्राम से जुड़कर दोस्ती कर ली थी। फिर उसकी एक लड़की को दिल्ली निवासी रूही नाम की युवती अपने साथ लेकर चली गई है। दूसरी महिला को हम लोगों ने पकड़ लिया। वहीं अपनी पुत्री की काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पकड़ी गई महिला को ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि ये महिलाएं शातिर किस्म की है और लड़कियों को गायब करने का गलत धंधा करती हैं। प्रभारी निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।