मंडल अध्यक्ष के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा
Sonbhadra News - शक्तिनगर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोला है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गुप्ता उनकी बात नहीं सुनते और अपनों की नियुक्ति में favoritism कर रहे...
शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद मंडल अध्यक्ष के खिलाफ स्थानीय भाजपाइयों ने मोर्चा खोल दिया है। मनमाने ढंग से कार्य करने समेत तमाम आरोपों की फेहरिस्त लेकर भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को सोनभद्र मुख्यालय भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलने रवाना हो गए। इससे पूर्व कार्यकर्त्ताओं ने चिल्का झील में बैठक कर रुपरेखा तैयार की । गुप्तेश्वर सोनी, पवन सोनी, वीरेंद्र पाठक, विकास कुमार सिंह, राजेश कुमार, विष्णु देव, गणेश सिंह, अशोक अग्रहरि, रवि राय, मृदुल गिरी, वेद प्रकाश मिश्रा, आदि का आरोप लगाते हुए कहा कि नव नियुक्त शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता कार्यकर्ताओं की कोई बात सुन नही रहे है। खड़िया खदान में ओबी कंपनी में अपनों की नियुक्ति कराने का भी आरोप कार्यकर्ताओं ने लगाया है।
29 लोगों कों नौकरी में रखवाने के लिए एक वायरल लिस्ट भी सोशल मिडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त लिस्ट में किसी भी कार्यकर्ताओं का नाम नहीं है। धन उगाही का मामला चल रहा है। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि पार्टी का जो भी आदेश होता है उसका पालन हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।