Holi Celebration Organized by Tarun Mahila Kesari Club in Robertsganj होली मिलन समारोह में महिलाओं ने जमकर उड़ाए अबीर-गुलाल, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsHoli Celebration Organized by Tarun Mahila Kesari Club in Robertsganj

होली मिलन समारोह में महिलाओं ने जमकर उड़ाए अबीर-गुलाल

Sonbhadra News - तरुण महिला केसरवानी क्लब ने राबर्ट्सगंज में एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रWed, 19 March 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
होली मिलन समारोह में महिलाओं ने जमकर उड़ाए अबीर-गुलाल

सोनभद्र, संवाददाता। तरुण महिला केसरवानी क्लब की तरफ से मंगलवार की देर शाम राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह एवं तरुण महिला केसरवानी क्लब की पदाधिकारियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। होली मिलन समारोह में महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां आपस में साझा किया। इस दौरान सब ने साथ मिलकर होली के गीत गाएं और गीत के धुन पर जमकर मस्ती की और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केसरी ने बताया कि हम सब महिलाएं घर में काम के साथ सामाज सेवा में व्यस्त रहती हैं, मिलना थोड़ा कम होता है। होली मिलन समारोह के मौके पर हम सब महिलाएं एक जगह इकट्ठा होकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर श्वेता केसरी, बिना केसरी, शालू केसरी, पूजा केसरी, शालिनी केसरी, प्रीति केसरी, सौम्या केसरी, प्रियंका केसरी, नेहा केसरी, रश्मि केसरी, रेखा केसरी, शिल्पी केसरी, कल्पना केसरी, सोनी केसरी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।