Inspection of Kanhar Irrigation Project by Chief Engineer Neeraj Kumar Completion Target Set for 2027 2027 तक पूर्ण हो जाएगी कनहर सिंचाई परियोजना, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsInspection of Kanhar Irrigation Project by Chief Engineer Neeraj Kumar Completion Target Set for 2027

2027 तक पूर्ण हो जाएगी कनहर सिंचाई परियोजना

Sonbhadra News - कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने परियोजना का निरीक्षण किया और 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की और परियोजना के विभिन्न कार्यों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 11 April 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
2027 तक पूर्ण हो जाएगी कनहर सिंचाई परियोजना

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने शुक्रवार की दोपहर परियोजना के मुख्य बांध स्पिल्वे, रॉक फील डैम विस्थापित कालोनी आदि का निरीक्षण किया। 2027 तक परियोजना को पूरी तरह से पूर्ण कर लिए जाने की बात कही। उन्होंने कनहर परियोजना के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक भी की। मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने कनहर बांध पर पहुंच कर अवर अभियंताओं से विभिन्न जानकारियां ली। साथ ही साथ बांध के दाई और बाई ओर पर बने रॉकफील डैम के हुए निर्माण कार्यों की सिलसिलेवार जानकारी ली। साथ ही हुए कामों के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी संबंधित अभियंताओं को दिया। इसके बाद मुख्य अभियंता फील्ड हॉस्टल पहुंचे। वहां उन्होंने अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि कनहर सिचाई परियोजना का निरीक्षण किया गया है। विभागीय कार्य किए जा रहे हैं। कुछ कार्यों में टेक्निकल कमी है, जिसकी जानकारी संबंधित खंड के अधिशासी अभियंताओं से वार्ता कर ली गई है। बताया कि शीघ्र ही हर घर नल जल योजना के तहत बने वाटर हॉस्टल में पानी इकट्ठा करते हुए घरों तक पाइप लाइन से पानी देने का कार्य भी कर लिया जाएगा। 1100 करोड़ में डेढ़ सौ करोड़ की धनराशि वित्तीय वर्ष प्राप्त हुए थे, जिन्हें कनहर सिंचाई परियोजना के कार्य में लगाया गया है। वहीं करीब 8 करोड रुपए विस्थापितों को दिए गए हैं। सरकार के द्वारा धन आवंटन में आगे कोई कमी नहीं होंगी, जिससे की परियोजना के कार्य में प्रगति आएगी। कनहर परियोजना जल्द बनकर तैयार हो जाएगी, जिसका लाभ इस क्षेत्र के सभी किसान को मिलेगा। नहरों के कार्य चल रहे हैं। नहरो के काम के लिए वाटर टेंडर भी हो चुका है। नहरों से जल्द पानी मिल सकेगा। 2027 तक परियोजना पूरी तरह से पूर्ण कर लिया जाएगा। इस परियोजना से हमारी दोनों आरकेसी एवं एलकेसी दो नहरे बनेंगे, जिससे क्षेत्र में सिंचाई होगी। साथ ही अन्य जानकारी भी दी। इसके बाद उन्होंने विस्थापित कालोनी सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एसएन पांडेय, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, दिलीप कुमार, वीर बहादुर सिंह, सैयद मैनुद्दीन, सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव, सियाराम, सुनील यादव, आशुतोष मिश्रा, आलोक यादव, अवर अभियंता नन्दलाल सत्यवान, सत्यनारायण उर्फ राजू आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।