Sonebhadra Officials Ensure Electricity Supply Amid Planned Strike बिजली व्यवस्था सुचारू ढंग से करें संचालित- डीएम, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSonebhadra Officials Ensure Electricity Supply Amid Planned Strike

बिजली व्यवस्था सुचारू ढंग से करें संचालित- डीएम

Sonbhadra News - सोनभद्र में, जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कांट्रैक्टरों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुसार...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रWed, 21 May 2025 10:41 PM
share Share
Follow Us on
बिजली व्यवस्था सुचारू ढंग से करें संचालित- डीएम

सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों, कान्ट्रैक्टरों और विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों व कांन्ट्रैक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित की जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 27 मई,2025 तक विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सांकेतिक हड़ताड़ संभावित है, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कान्ट्रैक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के अनुरूप सुनिश्चित करायी जाए।

किसी प्रकार की विपरीत समस्या उत्पन्न न होने पाये, इसके लिए कांट्रैक्टर व अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय समस्या उत्पन्न न होने पाये, इसके लिए सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें। सांकेतिक हड़ताल के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे कोई समस्या उत्पन्न हो। समस्या उत्पन्न होने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।