सुलतानपुर-ग्रामीणों को आपदा से बचाव की दी गई जानकारी
Sultanpur News - सुलतानपुर के जयसिंहपुर तहसील के बबरही गांव में आपदा राहत विभाग द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को आपदा के समय बचाव के उपाय बताए गए। 15 मई 2025 को दो बच्चों की डूबने से मृत्यु के बाद यह...

सुलतानपुर,संवाददाता। जयसिंहपुर तहसील के ग्राम पंचायत बबरही में आपदा राहत विभाग की ओर से चौपाल लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को आपदा के समय बचाव के उपाय बताए गए। शिविर में विभिन्न विभागों ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। बबरही गांव में 15 मई 2025 को दो बच्चों (भाई- बहन) की डूबकर मृत्यु हो गई थी। इस पर ग्रामीणों को आपदा राहत विभाग की तरफ से चौपाल लगाया गया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। चौपाल में राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग और पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। ग्रामीणों को डूबने और अन्य आपदाओं से बचाव के तरीकों को भी बताया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।