जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा क्षेत्र
Sultanpur News - हिंदू नव वर्ष पर मोतिगरपुर में राम दरबार की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने भगवान श्रीराम का तिलक कर यात्रा की शुरुआत की। श्रद्धालुओं में उत्साह था, और यात्रा विभिन्न स्थानों...

हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य राम दरबार शोभा यात्रा। मोतिगरपुर, संवाददाता। बजरंग दल ब्लॉक प्रखंड संयोजक अनमोल अग्रहरि के संयोजन में रविवार को हिन्दू नव वर्ष पर आदि गंगा गोमती तट दियरा बाजार से राम दरबार की भव्य व मनमोहक शोभा यात्रा निकाली । सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने भगवान श्रीराम का तिलक लगाकर रवाना किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह रहा। लोग सड़कों पर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर ‘जय श्रीराम का उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हिंदू नव वर्ष पर शोभायात्रा व महाकुंभ प्रयागराज में गंगा स्नान के लिए उमड़ी अपार भीड़ यह दर्शाती है कि देश हिंदू राष्ट्र की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। शोभा यात्रा दियरा चौराहे होते हुए मोतिगरपुर पाण्डेय बाबा धाम पूजा अर्चना यात्रा रामजानकी मन्दिर पर पहुंचकर ससम्पन्न हुई। यात्र मे बजरंग दल जिला संयोजक गौरव पाण्डेय, संगठन मंत्री विकास, मुकुंद मिश्र, सौरभ मिश्र विराट, प्रधान लवकुश सैनी ,कुशाग्र बरनवाल, सर्वेश तिवारी, नितेश जायसवाल, प्रिंस अग्रहरि, संजय तिवारी, विक्की सेठ, अनिरुद्ध यादव, महोबा शुक्ल, भोले आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।