सुलतानपुर: शिव प्रभाकर अध्यक्ष और सूरज महामंत्री बने
Sultanpur News - भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कामतागंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कामतागंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह भारतीय उद्योग व्यापार मंडल क

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कामतागंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह व्यापारियों को अपने हक की लड़ाई के लिए संगठित होने का आह्वान
सुलतानपुर। कामतागंज बाजार में मंगलवार को शाम भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कामतागंज इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया। जहां पर अध्यक्ष पद पर शिव प्रभाकर और सूरज सिंह को महामंत्री पद पर शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रहरी ने कहा कि व्यापारी हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है। व्यापारी को अपने हक की लड़ाई के लिए संगठित रहना जरुरी है।
राजेश कहा कि जब युद्ध में महाराणा प्रताप को जरूरत पड़ी तो भामाशाह ने अपना संपूर्ण खजाना और अपनी संपूर्ण सेना उनको समर्पित कर दी। इस नाते आज भामाशाह को भी याद किया जाता है। आयोजन में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि यदि कोई व्यापारी का उत्पीड़न करने का प्रयास करता है तो सरकार उसी के भाषा में उसे जवाब दे रही है। कहा, व्यापारी निडर होकर अपना व्यापार करें।
प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे देश में यदि कोई संगठन वास्तविक व्यापारी हित में कार्य कर रहा है तो वह भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हैं। अध्यक्षीय भाषण में रमेश अग्रहरि ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग की अध्यक्षता में हमारे प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रहरि प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के संघर्षों के चलते व्यापारी सुरक्षित हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।