Good Friday Observances Christians Remember Jesus Christ s Sacrifice गुड फ्राइडे आज, चर्च में होगी विशेष प्रार्थना और धर्मविधि, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsGood Friday Observances Christians Remember Jesus Christ s Sacrifice

गुड फ्राइडे आज, चर्च में होगी विशेष प्रार्थना और धर्मविधि

गुड फ्राइडे शुक्रवार को है, जो ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। विभिन्न चर्चों में प्रार्थनाएं और धर्मविधि आयोजित की जाएगी, जिसमें जीवंत...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 17 April 2025 09:15 PM
share Share
Follow Us on
गुड फ्राइडे आज, चर्च में होगी विशेष प्रार्थना और धर्मविधि

रांची, वरीय संवाददाता। गुड फ्राइडे शुक्रवार को है। ईसाई धर्म को मानने वालों के लिए यह बेहद खास दिन है। ईसा मसीह को शुक्रवार के दिन ही सूली पर चढ़ाया गया था, जिसे दुनिया भर के ईसाई गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। इस दिन यीशु मसीह की पीड़ा और मानव जाति के लिए उनके बलिदान को याद किया जाएगा। पूरे दिन चर्च परिसर में ईसा मसीह के दुखभोग की घटना को याद करते हुए प्रार्थनाएं और धर्मविधि होगी। कैथोलिक कलीसिया के मसीही विश्वासियों के लिए क्रूस रास्ता की विधि होगी। जबकि, कई जगहों पर जीवंत क्रूस रास्ता विधि होगी। इसके अलावा सीएनआई चर्च कलीसिया, जीईएल चर्च कलीसिया, एनडब्ल्यू जीईएल चर्च कलिसिया सहित अन्य प्रोसेस्टेंट चर्चों में सात वाणियों की धर्म विधि होगी। रांची में मुख्य आयोजन लोयला मैदान, संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च, जीईएल चर्च, कोकर डॉन बास्को चर्च, सामलौग चर्च सहित अन्य जगहों पर होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।