युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा के लिए किया प्रेरित
Unnao News - उन्नाव में युवा भारत योजना के अंतर्गत एनसीसी मैदान में 'युवा शक्ति-विकसित शक्ति' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। लेफ्टिनेंट डॉ. विपिन सिंह ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर जोर दिया। मुख्य...

उन्नाव। गांधीनगर स्थित एनसीसी मैदान में युवा भारत योजना के अंतर्गत युवा शक्ति-विकसित शक्ति विषय पर संगोष्ठी हुई। जिसमें भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों के साथ एनसीसी कैडेटों ने बढ़चढ़ के भागीदारी की। लेफ्टिनेंट डॉ. विपिन सिंह ने कहा युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। उनका मार्गदर्शन और सकारात्मक दिशा में विकास, राष्ट्र को विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर ले जाता है। उन्होंने इस अवसर पर एनसीसी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला और युवाओं से आग्रह किया कि वे अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाएं। मुख्य अतिथि डीएसएन कॉलेज के बीएड विभाग के प्रोफेसर सुनील वर्मा ने कहा कि आज का युवा केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी सोचता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा, नवाचार और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में आगे आएं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका को केंद्रीय बताया। कहा युवाओं में असीम संभावनाएं हैं, आवश्यकता है केवल उन्हें सही दिशा देने की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक कप्तान रवि रंजन, खजान सिंह महाविद्यायल के अतुल कुमार, मनीषा यादव, तनवी तिवारी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।