UP Agra Woman Kidnapped From Road by 6 men in Bolero car husband Suspected in Kidnapping यूपी में बीच बाजार पति ने किडनैप करवाई पत्नी, बोलेरो में उठा ले गए आधा दर्जन युवक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra Woman Kidnapped From Road by 6 men in Bolero car husband Suspected in Kidnapping

यूपी में बीच बाजार पति ने किडनैप करवाई पत्नी, बोलेरो में उठा ले गए आधा दर्जन युवक

  • यूपी के आगरा में एक महिला को सरेराह अगवा कर लिया गया। भगवान टॉकीज चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई जब आधा दर्जन युवक महिला को सरेराह बोलेरो में डाल कर अगवा कर ले गए। महिला चिल्ला रही थी। लोगों से मदद मांगती रह गई।

Srishti Kunj कार्यालय संवाददाता, आगराFri, 11 April 2025 01:35 PM
share Share
Follow Us on
यूपी में बीच बाजार पति ने किडनैप करवाई पत्नी, बोलेरो में उठा ले गए आधा दर्जन युवक

यूपी के आगरा में एक महिला को सरेराह अगवा कर लिया गया। भगवान टॉकीज चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई जब आधा दर्जन युवक महिला को सरेराह बोलेरो में डाल कर अगवा कर ले गए। महिला चिल्ला रही थी। लोगों से मदद मांग रही थी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले वह महिला को लेकर फरार हो गए। मामले की महिला के प्रेमी ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन में पुलिस को पता चला कि जसराना थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज है। उसका पति ही उसे अगवा करके ले गया है।

बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे के पास एक बोलेरो आकर रुकी। तीन लोग बाहर निकले और राह चलती महिला को खींच कर गाड़ी के पास ले गए। अंदर बैठे अन्य लोग महिला को अंदर खींच लेते हैं। महिला चिल्लाने लगती है। कई बार बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन, सफलता नहीं मिली। लोगों के आने पर चालक गाड़ी तेजी से चलाकर फरार हो गया। लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें:केवल परिवार के हितों को आगे बढ़ाते हैं, काशी दौरे पर मोदी का विपक्ष पर निशाना

पूछताछ में पता चला कि 8 महीने पहले महिला अपने पति को छोड़कर आ गई थी। तब से प्रेमी के साथ बल्लभगढ़ में रह रही थी। किसी की तबियत खराब होने पर प्रेमी के साथ उसे देखने आई थी। पति को भनक लग गई। वह अगवा कर ले गया। जसराना थाने में गुमशुदगी दर्ज है। वह उसे लेकर वहां पहुंच गया।

न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की फिरोजाबाद के जसराना थाने में पहले से गुमशुदगी दर्ज है। परिजन महिला को यहां से ले गए। जसराना थाने में सौंप दिया। गलत सूचना देने पर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों की ओर से मामले की जांच की जाएगी।