UP bareilly Husband Suicide After Seeing Wife Instagram Status Claiming will send him jail पत्नी से परेशान एक और युवक ने दी जान, बीवी का इंस्टाग्राम स्टेटस देखकर की आत्महत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP bareilly Husband Suicide After Seeing Wife Instagram Status Claiming will send him jail

पत्नी से परेशान एक और युवक ने दी जान, बीवी का इंस्टाग्राम स्टेटस देखकर की आत्महत्या

  • यूपी के बरेली में एक और युवक ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का इंस्टाग्राम पर लगा स्टेटस देखकर पति इतना परेशान हो गया की उसने अपनी जान दे दी।

Srishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, बरेलीThu, 10 April 2025 02:07 PM
share Share
Follow Us on
पत्नी से परेशान एक और युवक ने दी जान, बीवी का इंस्टाग्राम स्टेटस देखकर की आत्महत्या

यूपी के बरेली में एक और युवक ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का इंस्टाग्राम पर लगा स्टेटस देखकर पति इतना परेशान हो गया की उसने अपनी जान दे दी। मामला मुंशीनगर का बताया जा रहा है। इलाके में युवक को जेल भिजवाने का महिला ने स्टेटस लगाया तो दुखी होकर युवक ने खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी में विवाद चल रहा था और महिला अपने मायके में है। इज्जतनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंशीनगर के आकांक्षा इंक्लेव में रहने वाले सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि, उसके भाई राज आर्य की शादी बीते साल 21 अप्रैल को शाहजहांपुर की युवती से हुई थी। किसी बात को लेकर कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद हो गया था और करीब 10 दिन पहले राज की पत्नी को उसके माता-पिता अपने साथ लिवाकर चले गए थे। पत्नी तभी से मायके में ही रह रही है।

ये भी पढ़ें:थाने में बुलाने पर भड़का पति, दुधमुंहे को पटका सड़क पर, टूटीं सिर की हड्डियां

वहीं, राज आर्य के खिलाफ पत्नी ने महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले की अभी जांच चल रही थी। महिला का भाई सिपाही है। सुरेश के अनुसार, बुधवार को राज की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाया था कि वह आज राज को जेल भेज देगी। ये स्टेटस राज ने भी देखा था। इसी बात से राज बहुत परेशान था और उसने परेशान होकर जेल जाने के डर से खुदकुशी कर ली।

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सुसाइड की सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ थर्ड अजय कुमार ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।